अन्‍ना हजारे पर मंथन के लिए जुटेंगे कांग्रेसी नेता

Congress meet over Anna Hazare
दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे को गिरफ्तार कराने की सरकार की चाल उल्‍टी पड़ गई है। पूरे देश में सरकार के खिलाफ और अन्‍ना हजारे के समर्थन में जनाधार तैयार हो गया है। सरकार एक बार फिर से अन्‍ना हजारे मामले का कोई हल निकालने के लिए सोच विचार कर रही है। कांग्रेस पार्टी आज 10 बजे पीएम निवास पर इसके लिए जुटेंगे। इसमें कांग्रेस कोर ग्रुप के मेम्‍बर अन्‍ना मामले पर मंथन करेंगे। सोनिया गांधी की गैरमौजूदगी में पार्टी की कमान संभालने वाले राहुल गांधी इस बैठक में मौजूद रहेंगे। उम्‍मीद है कि वे इस मामले में कोई अंतिम फैसला ले सकते हैं।

अन्‍ना हजारे के अनशन से 1 दिन पहले कांग्रेस ने अन्‍ना हजारे पर व्‍यक्तिगत हमला किया था जो पार्टी की छवि खराब करने वाला सा‍बित हुआ। कांग्रेस पार्टी को अब यह अहसास हो गया है कि देश की आम जनता अन्‍ना हजारे के साथ में है ऐसे में उनके खिलाफ कोई भी कदम उठाने से पहले विचार विमर्श करना जरूरी है। वैसे सराकर को यह अहसास हो गया है कि अन्‍ना हजारे को गिरफ्तार कराकर उसने गलती की है इसीलिए अचानक ही अन्‍ना हजारे को रिहा करने की जुगात सरकार ने कर डाली।

अन्‍ना हजारे तिहाड़ जेल से रिहा होने के बावजूद जेल में ही हैं। वे मांग कर रहे हैं कि उन्‍हें बिना शर्त जेपी पार्क में अनशन की इजाजत दी जाए। कल शाम के बाद तक सरकार इस बात पर कोई फैसला नहीं ले पाई है। ऐसे में देखना है कि कांग्रेस कोर ग्रुप की बैठक में अन्‍ना हजारे की इन मांगों पर क्‍या फैसला करती है। फिलहाल एक बार अपनी छीछालेदर करा चुकी सरकार कोई भी फैसला सोच समझकर लेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+