प्रधानमंत्री से मिले राहुल, कहा मम्मी की तबीयत बेहतर है

मीडिया के सवालों का जबाब देते हुए राहुल ने कहा कि उनकी हालत में तेजी से सुधार आया है। आपको बताते चलें कि राहुल गांधी रविवार को ही अमेरिका से वापस आ गये थे और उनके साथ उनकी मां सोनिया गांधी भी थी। मालूम हो कि बीते 4 अगस्त को अमेरिका में उनका ऑपरेशन किया गया था। सूत्रों की मानें तो उन्हें गंभीर बीमारी की आशंका है।
कांग्रेस मुख्यालय पर ध्वाजारोहण के बाद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से बात की और उन्हें भी सोनिया जी के तबियत के बारे में बताया। राहुल द्वारा सोनिया जी की हालत जानने के बाद मनमोहन सिंह ने उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना की।












Click it and Unblock the Notifications