अन्‍ना को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा, दोनों सदन स्‍थगित

Opposition's uproar on arresting of Anna Hazare, Both house adjourned
दिल्‍ली। दिल्‍ली पुलिस द्वारा अन्‍ना हजारे की गिरफ्तारी का मुद्दा संसद के दोनों सदनों में छाया रहा। लोकसभा की कार्रवाई जैसी ही शुरू हुई विपक्ष दल भारतीय जनता पार्टी ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद संसद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई। संसद की कार्रवाई जब दोबारा शुरू होगी तो गृहमंत्री पी चिदंबरम 12 बजे लोकसभा में अन्‍ना हजारे की गिरफ्तारी पर जवाब देंगे। विपक्ष की नेता सुषमा स्‍वराज ने कहा कि अन्‍ना की गिरफ्तारी से यह साफ होता है कि देश में लोकतंत्र की हत्‍या हुई है।

अन्‍ना की गिरफ्तारी पर सरकार और विपक्ष के बीच जमकर तनातनी हुई। स्‍पीकर मीरा कुमार ने विपक्ष की नेता सुष्‍मा स्‍वराज को अन्‍ना की गिरफ्तारी पर बोलने की अनुमति दी। लेकिन संसदीय कार्यमंत्री ने मीरा कुमार को चुनौती देते हुए कहा कि हम विपक्ष को इस मुद्दे पर बोलने का मौका नहीं देंगे। इसके बाद विपक्ष ने सरकार पर संसद के बाहर और संसद के अंदर लोकतंत्र की हत्‍या करने का आरोप लगाया। सुष्‍मा स्‍वराज ने कहा कि सरकार पर संसद की कार्रवाई को चलाने की जिम्‍मेदारी होती है लेकिन सरकार ने ही संसद की कार्रवाई को स्‍थगित कराया है।

विपक्ष ने कहा है कि अब अन्‍ना हजारे की गिरफ्तारी पर गृहमंत्री की सफाई की जरूरत नहीं है। अब स्‍वयंम प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह संसद में आकर इसकी जिम्‍मेदारी लें। इस पर प्रधानमंत्री को अपनी सफाई देनी पड़ेगी। लोकसभा के साथ ही राज्‍य सभा में अन्‍ना की गिरफ्तारी का मुद्दा छाया रहा। राज्‍य सभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि सरकार ने अन्‍ना को गिरफ्तार कर सरकार ने यह साफ किया है कि देश में लोकतंत्र की हत्‍या की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+