अन्‍ना हजारे को तड़ीपार करने की साजिश में दिल्‍ली पुलिस

Latest Updates | Delhi Police is in prepration to deport Anna Hazare
दिल्‍ली। आज सुबह समाजसेवी अन्‍ना हजारे और उनके समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस पूरे मामले में लंबे समय से चुप्‍पी साधे हुए योग गुरु बाबा राम ने कहा कि सरकार अन्‍ना के साथ वो ही सुलूख करने जा रही है जो उसने उनके साथ किया था। स्‍टार न्‍यूज से फोन पर बात करने के दौरान बाबा रामदेव ने कहा कि सरकार की नियत खराब हो गयी है। वो उसी तरह अन्ना के आंदोलन को कुचलना चाहती हैं जैसा उसने उनके आंदोलन के साथ किया था। बाबा रामदेव ने कहा ये सरकार की तानाशाही है।

सरकार खुद भ्रष्ट्र है इसलिए वो भ्रष्ट्राचार को मिटाना नहीं चाहती है। लेकिन सरकार के इस रवैये से जनता वाकिफ हो चुकी है। इसलिए अब असली जवाब जनता ही देगी। बाबा रामदेव ने अन्ना हजारे को पूरी तरह समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। बाबा रामदेव ने कहा सरकार अन्ना को अलोकतांत्रिक करार देती है जो कि अंहिसा के पुजारी है तो इसका मतलब ये कि वो महात्मा गांधी को भी अलोकतांत्रिक मानती होगी। रामदेव मे तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सरकार की तानाशाही बर्दाशेत नहीं होगी।

ऐसे में सवाल यह भी खड़ा होता है कि क्‍या दिल्‍ली पुलिस अन्‍ना हजारे को तड़ीपार करने के फिराक में हैं। एक बात यह भी सामने आ रही है कि पुलिस अन्‍ना हजारे को मजीस्‍ट्रेट के सामने पेश करने की तैयारी में है और उन्‍हें गुप्‍त स्‍थान पर ले गई है। दिल्‍ली से हमारे संवाददाता राजेश राय ने बताया कि पुलिस पहले अन्‍ना को लेकर सिविल लाइन के आफिसर मेस लेकर आई थी मगर मेस के बाहर जब भारी मात्रा में अन्‍ना के समर्थकों इकठ्ठे होने लगे तो उन्‍हें किसी गुप्‍त स्‍थान पर ले जाया गया है।

जानकारों और विश्‍वासनीय सूत्रों की मानें तो दिल्‍ली पुलिस अन्‍ना को तड़ीपार करने के फिराक में है। आपको बताते चलें कि रामलीला मैदान में बाबा रामदेव की अगुवाई में हो रहे अनशन के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ़ दंगा फ़ैलाने के आरोप में मामला दर्ज किया था। साथ ही बाबा रामदेव को तड़ीपार करते हुए 15 दिन के लिए उनके दिल्ली में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+