हिरासत में अन्ना का अनशन शुरू, खाना-पीना छोड़ा

नई दिल्ली। आज सुबह दिल्ली में सुबह 7:32 मिनट पर समाजसेवी अन्ना हजारे और उनके समर्थकों को पुलिस हिरासत में ले चुकी है। अन्ना को लेकर पुलिस सिविल लाइंस में ऑफिसर्स मेस में पहुंची थी। और खबर आ रही है कि अन्ना ने अपना अनशन शुरू कर दिया है। इस समय अन्ना जहां है वहां सैकड़ो की संख्या में उनके समर्थक मौजूद है। वो अन्ना को हिरासत में लिये जाने का विरोध कर रहे हैं। जिसके चलते अभी बड़ी खबर आ रही है कि पुलिस अन्ना को अब ऑफिसर मेस से हटाकर कहीं अज्ञात जगह ले जा रही है।

गौरतलब है कि अन्ना हजारे ने कहा था कि वो अगर गिरफ्तार भी होते हैं तो अनशन उनका जारी रहेगा। चाहे उन्हें जेल ही क्यों ना भेज दिया जाये। गौरतलब है कि रविवार को अन्ना के अनशन की मंजूरी नहीं दी। उसने जेपी पार्क में धारा 144 लगा दी है जिसके चलते अगर अन्ना अनशन करते तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है।

जबकि इसके उलट अन्ना की टीम अन्ना के अनशन पर आमदा थी। उसका कहना था कि कुछ भी हो जाये अन्ना का अनशन नहीं टलेगा। अगर हमें गिरफ्तार किया जाता है तो हम जेल में अनशन करेगें। गौरतलब है कि अन्ना के अंडरटेकिंग को पुलिस ने खाऱिज कर दी थी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अब अगर अनशन होता है तो ये गैरकानूनी होगा। जिसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अरविंद केजरीवाल ने भी आवाम से गुजारिंश की थी कि अगर वो लोग गिरफ्तार हो भी जाते हैं तो जनता को अपना आंदोलन नहीं रोकना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+