अन्ना हजारे को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

Anna Hazare
नई दिल्ली। एक बड़ी खबर आ रही है कि दिल्ली पुलिस ने अन्ना हजारे को हिरासत में ले लिया गया है। मयूर विहार स्थित शांतिभूषण के घर से उन्हें हिंरासत में लिया गया। सैकड़ो की संख्या में पुलिस और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद है। अन्ना हजारे के साथ अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में लिया है। दोनों को धारा 65 के तहत हिरासत में लिया गया है। अन्ना को 7 बजकर 32 मिनट पर हिरासत में लिया गया है।

किसी भी प्रकार का कोई बल प्रयोग नहीं किया जा रहा है। अन्ना को इनोवा कार में बिठा कर ले जा रही है। मौके पर दिल्ली पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। अरविंद केजरीवाल को अलग गाड़ी में बिठाकर लिया जा रहा है उन्हें क्राइम ब्रांच के ऑफिस ले जायेगा। अन्ना को कहां ले जाया जा रहा है इस बारे में पता नहीं चल पाया है। अन्ना इस समय गाड़ी में बैठे हुए हैं। और हमेशा की तरह अन्ना मुस्कुराते हुए लोगों को को अपना हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। उनके समर्थक गाड़ी को आगे नहीं चलने दे रहे हैं।

गौरतलब है कि कल अन्ना हजारे के अनशन को दिल्ली पुलिस ने मंजूरी नहीं दी थी। उसने जेपी पार्क में धारा 144 लगा दी है जिसके चलते अगर अन्ना अनशन करते तो पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। जबकि इसके उलट अन्ना की टीम अन्ना के अनशन पर आमदा है। उसका कहना है कि कुछ भी हो जाये अन्ना का अनशन नहीं टलेगा। अगर हमें गिरफ्तार किया जाता है तो हम जेल में अनशन करेगें। गौरतलब है कि अन्ना के अंडरटेकिंग को पुलिस ने खाऱिज कर दी थी। दिल्ली पुलिस का कहना है कि अब अगर अनशन होता है तो ये गैरकानूनी होगा। जिसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

मालूम हो कि अन्ना हजारे जेपी पार्क में भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जेपी पार्क में अनशन करने वाले थे। लेकिन अन्ना की टीम ने कहा है कि अनशन होकर ही रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+