देशभर में अन्‍ना की अन्‍नागिरी

Annagiri of Anna Hazare in all over India
दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे ने देशभर में आजादी की दूसरी लड़ाई का ऐलान कर दिया है। देशवासी अन्‍ना हजारे के समर्थन में सामने आ गए हैं। इस समय देश में अन्‍ना हजारे को वैसा ही समर्थन मिल रहा है जैसा आजादी से पहले बापू महात्‍मा गांधी को अंग्रेजों के खिलाफ मिला था। जब बापू लाठी लेकर चलते थे तो आजादी के लाखों दीवाने उनके पीछे-पीछे चलते थे। लाठी पकड़ अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए महात्‍मा गांधी ने अंग्रेजों की इतनी बड़ी ताकत को देश से निकाल दिया था। उसी तर्ज पर अन्‍ना हजारे ने बापू के मार्ग पर चलते हुए भ्रष्‍टाचार को देश से निकालने का बीड़ा उठाया है।

भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अन्‍ना हजारे का आंदोलन दिल्‍ली से शुरू होकर देश के कोने-कोने में पहुंच चुका है। अन्‍ना हजारे की गिरफ्तारी के बाद देश की जनता सड़कों पर उतर आई है। भ्रष्‍टाचार को लेकर लोगों में इतना गुस्‍सा है कि लोग अन्‍ना हजारे के साथ जेल जाने को तैयार हैं। देश भर में जेल भरो आंदोलन शुरू हो गया है। बच्‍चा, बूढ़ा और जवान हर कोई अन्‍ना के समर्थन में कूद पड़ा है। अभी तक देश भर में 5 हजार से भी ज्‍यादा लोगों ने अपनी गिरफ्तारी दी है।

अन्‍ना के समर्थक गांधीवादी अन्‍ना हजारे की तर्ज पर सिर पर टोपी पहनकर और हाथ में देश का तिरंगा लेकर उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। अन्‍न हजारे के साथ देश की जनता अनशन पर बैठने को आतुर है। जिस तरह अंग्रेजों के खिलाफ आजादी सबसे बड़ा मुद्दा था। उसी तरह इस समय भ्रष्‍टाचार सबसे बड़ा मुद्दा है। लोग अब लोकतंत्र में अपने हक के लिए सामने आ गए हैं। भ्रष्‍टाचार जो कि देश की जड़ों को खोखला कर रहा है लोग इस दीमक को अब खत्‍म करना चाहते हैं।

अन्‍ना हजारे जैसे साधारण इंसान को पूरे देश में इतना समर्थन मिल रहा है क्‍योंकि देश की जनता भ्रष्‍टाचार से परेशान हो चुकी है। अन्‍ना हजारे भ्रष्‍टाचार को खत्‍म करने के लिए जनलोकपाल बिल लाना चाह रहे थे। हमारी सरकार ने इसे ठुकरा दिया। इसके बाद अन्‍ना हजारे ने 16 अगस्‍त से अनशन पर बैठने का फैसला किया। इसके बाद दिल्‍ली पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी के साथ ही देश की जनता आग-बबूला हो गई। इस समय पूरे देश में जतना सड़कों पर उतर आई है। इससे साफ लग रहा है कि देश बदलाव के दौर से गुजर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+