अन्ना गिरफ्तार हो भी जायें लेकिन वतनवालों लड़ाई जारी रखना : केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने जनता से कहा कि हो सकता है कि अनशन करने से पहले या अनशन करते वक्त अन्ना हजारे की गिरफ्तारी हो सकती है इसलिए मैं आप लोगों से गुजारिश करता हूं कि आप ये लड़ाई जारी रखेगें।
क्योंकि भ्रष्ट्राचार से लड़ने के लिए करीब हमें 40 साल बाद मौका मिला है पता नहीं दूसरा मौका 40 साल के बाद मिले। इसलिए साथियों अपने भाई, अपने बच्चों के लिए इस मुहिम को जारी रखियेगा।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लेकिन आपको हिंसात्मक होने की जरूरत नहीं हैं अगर पुलिस आपको गिरफ्तार करती है तो आप वहीं पर बैठ जाइयेगा। केजरीवाल ने कहा कि हम नेता या सरकार के खिलाफ अब कुछ नहीं कहना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा हम उन सभी का स्वागत करते हैं, जो अपने मन से अन्ना का साथ देने के लिए आ रहे हैं।
ना तो हमने किसी के ऊपर कोई बंदिश लगायी है और ना ही कोई जबरदस्ती की है। ये खुला मंच है, जो आना चाहता है उसे आने दिया जायेगा। केजरीवाल ने अपने संबोधन के अंत में दुष्यंत कुमार की लाइनें..तेरे सीने में ही..आग जलनी चाहिए.. कहकर पूरा माहौल जोश में भर दिया। लोगों ने वंदे मातरम करके उन्हें अपनी स्वीकृति दी।













Click it and Unblock the Notifications