रिलायंस ने महंगी की कॉल दरें

हाल ही में भारती एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन ने भी अपनी कॉल दरों में बढ़ोत्तरी की थी। रिलायंस के ये नए कॉल रेट जीएसएम और सीडीएएम में ज्यादातर सर्कल्स में लागू होंगे। वहीं आरकॉम के वायरलेस कारोबार के प्रमुख सैयद सफावी ने कहा मुद्रास्फीतिक के दबाव की वजह से उन्हें अपने कॉल रेट में बढ़ोत्तरी करनी पड़ रही है। जो अब एक पैसे प्रति सेकंड से बढ़ाकर 1.2 पैसे प्रति सेकंड लगेगी। हालाकि यह कॉल रेट कब से लागू होगें इसकी कोई जानकारी उन्होंने नहीं दी।












Click it and Unblock the Notifications