पीएम को चिट्ठी लिख मोदी का चिदंबरम पर पलटवार

गौरतलब है कि गृहमंत्री पी चिदंबरम ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि अगर राज्य के आईपीएस अधिकारी केंद्र सरकार से इस मामले में मदद मांगते हैं तो केंद्र सरकार उन्हें हर जरूरी मदद मुहैया कराएगी। इसके बाद से नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री आमने-सामने आ गई है। अब इस मामले की गूंज प्रधानमंत्री के कानों तक पहुंच गई है।
नरेंद्र मोदी आईपीएस अधिकारियों पर अपनी कार्रवाई को उचित ठहरा रहे हैं। इस मामले में हालांकि पीएमओ की तरफ से हालांकि कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की गई है। अब देखना है कि नरेंद्र मोदी का अगला कदम क्या होगा।












Click it and Unblock the Notifications