सब-इंस्पेक्टर को ब्लेड मार घायल किया

पुलिस के अनुसार नवीन प्रापर्टी डीलर और हौजखास इलाके का घोषित बदमाश है। वह ग्रेटर कैलाश इलाके के एन-ब्लॉक में स्थित एक पब पर गया था। रात एक बजे पब बंद कर दिया गया था। पब खोलने की जिद करने पर उसका कर्मचारियों से झगड़ा हो गया। सूचना पर सबइंस्पेक्टर पंकज एक सिपाही के साथ पहुंचा। वह नवीन को समझाने की कोशिश कर रहा था तभी नवीन ने ब्लेड से उसके चेहरे और कान पर वार कर दिया।
पंकज ने इसकी सूचना थाने में दी। वहां पहुंची पुलिस ने उसे दबोच लिया। जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी ने बताया कि उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा देने और सबइंस्पेक्टर पर हमला करने का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications