जेपी पार्क में अन्ना का अनशन होगा या नहीं, सस्पेंस बरकरार

क्योंकि काफी कश्मकश के बाद भी शुक्रवार देर रात तक जेपी पार्क पर कोई फैसला नहीं लिया जा सका है। क्योंकि जेपी पार्क पर अनशन की अनुमति देने के लिए अधिकृत सीपीडब्ल्यूडी ने शुक्रवार को कानून व्यवस्था का हवाला देकर अन्ना की अर्जी को उपराज्यपाल के पास भेज तो दिया है लेकिन इस पर फैसला नहीं लिया जा सका है। और आज शनिवार, कल रविवार और सोमवार को 15 अगस्त होने के कारण मामला अभी भी अधर पर लटका है। क्योंकि तीन दिन की छुट्टी हो गयी है।
वहीं इससे पहले 16 अगस्त से होने वाले प्रस्तावित अन्ना के अनशन को सरकार ने अलोकतांत्रिक बताया है। जबकि गृहमंत्री पी चिदंबरम का कहना है कि अगर अनशन के दौरान अन्ना हजारे की तबीयत खराब होती है,तो सरकार को ये हक है कि वह उन्हें अनशन की जगह से जबर्दस्ती उठा दे। आपको बता दें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले अन्ना हजारे 16 अगस्त से अनशन करने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications