खाप का फरमान - शादियों में नहीं बजेंगे डीजे, मृत्युभोज पर लगाई रोक

बैठक में श्योराण खाप 84 में मृत्युभोज, डीजे बजाने पर पाबंदी लगाने तथा 1935 में सिंघानी गोली कांड के शहीदों की स्मृति में स्मारक बनाने के लिए कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया है। खाप बैठक में जन लोकपाल बिल को पारित करवाने के लिए अन्ना हजारे द्वारा चलाई जा रही देश व्यापी मुहिम को आज श्योराण खाप चौरासी ने भी समर्थन दे दिया है। श्योराण खाप चौरासी के प्रधान रामस्वरूप सिधनवा की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में समर्थन को एकमत ध्वनि से पारित कर सिविल कमेटी को भेज दिया है।
प्रधान ने कहा कि श्योराण खाप हमेशा से ही देश सेवा व राष्ट्रीय भक्ति के लिए काम करती रही है और उस आन्दोलन का खुलकर समर्थन किया जो राष्ट्रहित व सामाजिक उत्थान में योगदान देने वाला रहा। खाप हमेशा से ही देश और समाज के हित के लिए तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए श्योराण खाप पुरी तरह से अन्ना हजारे के साथ है। खाप 84 में मृत्युभोज व विवाह शादियों में डीजे बजाने पर रोक लगाने के प्रस्ताव का समर्थन कर लागू करने की अपील ग्राम पंचायतों से की है।












Click it and Unblock the Notifications