ठाकरे ने राहुल को ललकारा, कहा नौटंकी छोड़ पुणे आओ

मामले पर नजर डालें तो पुलिस का कहना है कि उसने आत्मरक्षा में गोलियां चलाई थी जिसके चलते 3 किसानों की मौत हो गई। मगर विडियो फुटेज की मानें तो उसमें पुलिस की गुंडागर्दी साफ नजर आ रही है। पुलिस ने मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे से नीचे भाग रहे किसानों पर पुलिस ने निशाना साध कर गोली चलाई थी। सरकार और पुलिस का झूठ सामने आने के बाद विपक्ष हमलावर हो गया है और पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के साथ ही साथ गृहमंत्री आर. आर. पाटिल की बर्खास्तगी की मांग कर रहा है।
इतना ही नहीं शिवसेना ने तो इस मामले में सीधा निशाना कांग्रेस पर साधा है और कांग्रेस युवराज राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया है। शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने कहा है कि अब राहुल गांधी कहां हैं? इस तरह तो यूपी और बिहार में नौटंकी यात्रा करते रहते हैं, जरा यहां भी आकर सच्चाई का पता लगायें।
ठाकरे ने कहा कि राहुल गांधी की नौटंकी से अब सब वाकिफ हो चुके हैं शायद इस बात को अब राहुल गांधी भी जान चुके हैं। ठाकरे ने कहा कि मोरेश्वर साठे की मौत किस प्रकार हुई यह स्पष्ट होना चाहिए। सरकार द्वारा किसानों की निर्मम हत्या की गई है। सरकार रक्षक है या भक्षक? इस मसले का बातचीत से समाधान हो सकता है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम इस मसले पर न्यायिक संघर्ष करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications