अन्ना के लिए सीपीडब्ल्यूडी की टीम जेपी पार्क को सजाने में जुटी

नई दिल्ली। जब से अन्ना हजारे के अनशन की जगह जेपी पार्क फाइनल हुई है तब से ही सरकार को जोपी पार्क की दुर्दशा का ख्याल आया है खबर आ रही है कि सीपीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों की एक टीम इस समय जेपी पार्क की सफाई में लगी है। पार्क बहुत बदहाल स्थित में हैं इसलिए इसकी साफ-सफाई की जा रही है। आपको बता दें कि इस पार्के में करीब 12000 लोगों के बैठेने की सुविधा है।

गौरतलब है कि बुधवार देर शाम तक चली बहस के बाद उनके अनशन की जगह पर दिल्ली पुलिस ने मुहर लगा दी। अन्ना के अनशन की जगह के लिए जेपी नेशनल पार्क को चुना गया है।


जेपी पार्क दिल्ली के प्रमुख स्टेडियम फिरोज शाह कोटला मैदान और शहीदी पार्क से बिल्कुल सटा हुआ है। अन्ना की ओर से जिन स्थानों का विकल्प सुझाया गया था उसमें शहीदी पार्क था लेकिन पुलिस ने इस विकल्प को नहीं माना। मालूम हो कि अन्ना ने पहले जंतर-मंतर पर अनशन के लिए जगह मांगी थी लेकिन पुलिस ने इसे नहीं माना था उसके बाद रामलीला मैदान की बारी आयी थी लेकिन इसे भी खारिज कर दिया गया।

अन्ना हजारे भ्रष्ट्राचार के खिलाफ एक मुहीम के तहत और जनलोकपाल बिल में पीएम को लाने की बात के लिए 16 अगस्त से आमरण अनशन पर बैठेगें। उनके इस आंदोलन में भारी तादात में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।जेपी पार्क में क्‍या 'जेपी' बन पायेंगे अन्‍ना हजारे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+