मायावती के ऐशोआराम पर खर्च हो रही है जनता की कमाई: भाजपा

उन्होंने कहा कि प्रदेश के हालात ऐसे हैं जहां 40 प्रतिशत लोगों को एक वक्त का खाना भी मुहैया नहीं होता है। भाजपा ने मु यमंत्री द्वारा अपनी सुरक्षा के लिए 26 करोड़ रुपया तथा आवास की रख-रखाव हेतु 21 करोड़ रुपया के बजट को जनता के साथ छल बताया है।
उन्होंने कहा कि यह बजट जनता की जरुरतों को ठेंगा दिखाने जैसा है। श्री दुबे ने कहा कि प्रदेश की बसपा सरकार का अनुसूचित व दलित गरीब जनता का प्रेम मात्र दिखावा है। उन्होंने मायावती पर महापुरूषों के नाम पर भ्रष्टiाचार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महापुरूषों के नाम पर दुरूपयोग कर वह जनता के साथ धोखा कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications