पाकिस्तानी अधिकारी ने ही अमेरिका को बताया था लादेन का ठिकाना

हिलआउस के मुताबिक आईएसआई के एक अधिकारी को लादेन के बारे में जानकारी मिल गई थी। उसे इस बात की सूचना मिल गई थी कि लादेन किस जगह पर रहता है और किन परिस्थितियों में रहता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह खबर उसने अमेरिका को दी थी। इतना ही नहीं उसने अमेरिका को यह जानकारी इस शर्त पर दी थी कि अगर वह लादेन का सही पता बताता है तो उसे वहां की नागरिकता दे दी जाये।
हिलहाउस ने इस मामले में सनसनीखेज खुलासा कर अमेरिकी कार्रवाई पर एक सवालिया निशान पैदा कर दिया है। उसने कहा है कि हिलहाउस के मुताबिक अमरीका को ओसामा के ठिकाने पर पाकिस्तानी सेना और आईएसआई की ओर से छापा मारे जाने की जानकारी थी। अब ऐसे इस बात में कितनी सच्चाई है इसका अंदाजा तो नहीं लगाया जा सकता है मगर हिलहाउस के इस खुलासे ने अमेरिका खुफिया तंत्रों को धता साबित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications