लंदन दंगे: हथियार बंद सिक्‍ख कर रहे हैं गुरूद्वारे की रखवाली

London Riots: 700 Sikhs with swords and hockey protecting Gurudwara
लंदन। जहां लंदन पुलिस वहां फैले दंगों पर काबू पाने में नाकाम रही है तो लोगों ने खुद ही मोर्चा संभालना शुरू कर दिया है। खासकर भारतीय मूल के लोग दंगों का सामना करने के लिए कमर कस चुके हैं। लंदन के साउथहॉल में बने गुरूद्वारे की रखवाली के लिए सिक्‍ख जवान सामने आ गए हैं। लगभग 700 सिक्‍ख हाथों में हाकी और डंडे लेकर गुरूद्वारा सिंह सभा की रखवाली में तैनात हैं।

दंगों में अपना घर और बिजनेस बचाने के लिए लोग खुद ही दंगाईयों का सामाना करने में लगे हुए हैं। लंदन में जहां दंगा फैला है वहां भारतीय मूल के लोग बड़ी संख्‍या में रहते हैं। इनमें सिक्‍ख लोगों की तादाद ज्‍यादा है। पुलिस जब इन दंगों को पर काबू करने में नाकाम रही तो लोगों ने दंगाईयों से लोहा लेने की जिम्‍मेदारी खुद ली। इसके बाद लोग गुट बनाकर गलियों में घूम रहे हैं ताकि दंगाईयों का सामना किया जा सके।

दंगों के बाद ऐसी उम्‍मीद थी कि दंगाई साउथहाल में बने गुरूद्वारा सिंह सभा पर लूटपाट के लिए हमला कर सकते हैं। ऐसे में गुरूद्वारे की रखवाली के लिए जनता से अपील की। इस समय सिक्‍ख समुदाय के लोग गुरूद्वारे के सभी दरवाजों पर लाठी डंडों से लैस होकर खड़े हैं। इसके अलावा कई इलाकों में अपनी दुकानों और घरों की रखवाली के लिए भी लोग टोलियों में सुरक्षा में लगे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+