यूपी के सुल्तानपुर में प्रेम करने की सजा मौत

Police
लखनऊ। मुख्यमंत्री के दावों के विपरीत प्रदेश में दलित पर उत्पीडऩ कम नहीं हो रहा है। सुल्तानपुर के गोसाईंगंज इलाके में गांव के दबंग प्रधान व उसके साथियों को दलित को इतना पीटा की उसकी मौत हो गयी। दलित रामकेवल का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह गांव में रहने वाले जुगनू की बेटी से प्रेम करता था और उसके साथ विवाह करना चाहता था। घटना के बाद से गांव में दहशत है। पुलिस ने ग्राम प्रधान को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके साथी फरार हैं। पुलिस का कहना है कि वह हत्यारों की तलाश कर रही है।

सुल्तानपुर जिले के गोसाईगंज के भरतीपुर गांव की है जहां रामकेवल नाम के युवक की कुछ लोगों ने रास्ते में रोका और उसकी पिटाई कर दी। लाठी डण्डों से जमकर पीटे जाने के बाद वह बुरी तरह से घायल हो गया। दबंग उसे मरणासन्न हालत में छोड़कर फरार हो गए।

उसकी हालत देखकर गांव वाले उसे उठाकर चिकित्सालय ले जाने लगे लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। रामकेवल के पिता का कहना है कि ग्राम प्रधान महेश चन्द्र सोनी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर रामकेवल की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रधान महेश चन्द्र को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि रामकेवल गांव निवासी जुगनू की बेटी से प्रेम करता था और उससे विवाह करना चाहता था। गत 5 अगस्त को रामकेवल जुगनू की बेटी के साथ जा रहा था यह बात गांव वालों को अच्छी नहीं लगी। गांव का कहना है कि रामकेवल जुगनू की बेटी को भगाकर ले गया।

इसी बात से नाराज लोगों की ग्राम प्रधान से मामले की शिकायत की। विवाद को सुलझाने की बजाय ग्राम प्रधान ने उसकी पिटाई का हुक्म जारी कर दिया। इसी के बाद रामकेवल अपने घर वापस आ रहा था और गांव वालों ने उसे देख दिया जिस पर उसकी पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+