यूपी: मेरठ में पकड़ा गया आईएसआई का एजेंट

Uttar Pradesh: ISI agent arrested in Meerut
लखनऊ। आईएसआई की भारत में घुसपैठ कम नहीं रही है। आईएसआई ने प्रदेश के तमाम जिलों में भी अपना जाल बिछा रखा है। आईएसआई के नेटवर्क में कार्य करने वाला एक एजेंट यूपी पुलिस के हत्थ चढ़ गया। मेरठ जिले में पकड़े गए इस व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि मरेठ में लम्बे समय से रह रहा है यह पाकिस्तानी नागरिक खूफिया एजेंसी आईएसआई के लिए सूचनाएं एकत्र करता था।

पुलिस को सूचना मिली थी कि आईएसआई के एजेंट मेरठ व आस-पास के इलाकों में सक्रिय हैं। पुलिस ने अपने खूफिया तंत्र के माध्यम से पता लगाया तो खबर मिली कि मेरठ मुहम्मद कमर नाम को व्यक्ति रह रहा है। पाकिस्तान के एफ एक्सटोक रंग महल लाहौर निवासी मुहम्मद कमर उर्फ मोहम्मद कालिम को खैरनगर डोलीवाला छत्ता मोहल्ले से गिरफ्तार किया गया।

कमर मेरठ में लम्बे समय से अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ रह रहा है। विशेष पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था बृजलाल का कहना है कि मुहम्मद कमर वह 1990 से भारत में था इस बीच वह कई बार पाकिस्तान गया और यहां आया। पुलिस के अनुसार वर्ष 1977-78 में मुहम्मद मां हमीद बेगम के साथ इण्डियन पासपोर्ट पर बचपन में पाकिस्तान में रहने वाली बहन के घर गया था। कमर ने पाकिस्तान में ही अपनी बुआ की बेटी शहनाज से विवाह किया। शहनाज कुछ समय बाद भारत आ गयी।

इसके एक वर्ष बाद मई 1990 में मुहम्मद कमर भी भारत आया लेकिन कुछ माह यहां रहने के बाद वह पुन: पाकिस्तान लौट गया। एक साल के बाद वह पाकिस्तान से भारत आया और कुछ दिन यहां रहकर वापस चला गया। वर्ष 1993 में एक फिर पाकिस्तान से भारत आया। इस बार वह मुम्बई को बीजा बनवाकर लाया। मुम्बई का बीजा होने के बाद भी वह मुम्बई न जाकर दिल्ली आ गया और यहां किराए के मकान में रहने लगा। वह दिल्ली में आठ साल रहा फिर मेरठ आकर रहने लगा।

यहां उसने अपने को भारतीय बताया। वर्तमान समय में उसके तीन पुत्र अहमद खान, आमिल, युसुफ व दो पुत्रियां अना प्रवीण व शायदा प्रवीण है। पुलिस का कहना है कि उनके पास इस बात के पुख्ता प्रमाण हैं कि मुहम्मद कमर के आईएसआई से सम्बंध हैं और वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी करता है। पुलिस उसके बारे में और अधिक जानकारी एकत्र कर रही है पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि इस दौरान मुहम्मद कमर किन लोगों से मिला और उसने किस प्रकार की जानकारियां पाक भेजी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+