अब फरीदाबाद-बहादुरगढ़ में भी चलेगी मेट्रो ट्रेन

Metro Train
फरीदाबाद। अब फरीदाबाद व बहादुरगढ़ के लोग भी सुपरफास्ट मैट्रो ट्रेन का मजा उठा पायेंगे। राजधानी दिल्ली के बदरपुर से वाई.एम.सी.ए. फरीदाबाद तथा मुंडका से बहादुरगढ़ तक मैट्रो रेल के विस्तार किया जाएगा। मंगलवार को वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह ने इस बहुआयामी योजना को मंजूर करते हुए मैट्रो रेल के विस्तार हरी झंडी दी है।

इस बैठक में गृह मंत्री पी.चिदम्बरम, केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री कमल नाथ, योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डi, दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेन्द्र खन्ना और सम्बद्घ अधिकारी मौजूद भी थे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बदरपुर से वाई.एम.सी.ए. फरीदाबाद तक मैट्रो रेल पर होने वाले कुल 2533 करोड़ रूपये के खर्च में से 80 प्रतिशत यानि 1588 करोड़ रूपये का खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी और 544 करोड़ रूपये केन्द्र सरकार देगी। रोलिंग स्टॉक यानि रेल डिब्बों आदि के लिए 400 करोड़ रूपये का खर्च दिल्ली मैट्रो रेल कारपोरेशन द्वारा वहन किया जायेगा। बदरपुर से वाई.एम.सी.ए. फरीदाबाद तक मैट्रो रेल की दूरी 13.875 किलोमीटर की होगी और इस पर 9 स्टेशन होंगे।

इसका कार्य 31 अगस्त, 2014 तक पूरा किया जायेगा, लेकिन कोशिश होगी कि यह कार्य 31 मार्च, 2014 तक सम्पन्न हो जाये। मुंडका से बहादुरगढ़ तक मैट्रो रेल के विस्तार के बारे में यह फैसला किया गया कि इसे पूरक तीसरे चरण में डाला जायेगा। मुंडका से टीकरी बार्डर तक का मैट्रो रेल का कार्य दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली मैट्रो रेल कारपोरेशन से पूरा कराया जायेगा और टीकरी बार्डर से बहादुरगढ़ तक के पांच किलोमीटर के हिस्से का खर्च हरियाणा सरकार द्वारा वहन किया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+