इंदिरा गांधी के सलाहकार पी सी एलेक्‍जेंडर का निधन

Indira Gandhi's adviser PC Alexender died
चेन्‍नई। पूर्व प्रधानमंत्री स्‍वर्गीय इंदिरा गांधी के सलाहकार रहे पीसी एलेक्‍जेंडर का बुधवार को निधन हो गया। 90 वर्षीय तमिलनाडु और महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल भी रह चुके हैं। उन्‍हें पिछले 2 महीने से ह्दय रोग की बीमारी थी। उन्‍हें मद्रास के मद्रास मेडिकल मिशन अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को सुबह 8:32 मिनट पर उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्‍कार उनके पैतृक निवास केरल के कोट्टूपुरम क्षेत्न में किया जाएगा।

एलेक्‍जेंडर डीएमके के शासनकाल में 1988 से लेकर 1990 तक तमिलनाडु के राज्‍यपाल रहे थे। इसके बाद वे 1993 से लेकर 2002 तक महाराष्‍ट्र के राज्‍यपाल रहे। इसके बाद वे निर्दलीय उम्‍मीदवार के रूप में 2002 से लेकर 2008 तक महाराष्‍ट्र से राज्‍यसभा के सदस्‍य भी रहे। वे राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर पर भी कई उच्‍च पदों पर भी रहे।

1948 में उनका चयन भारतीय प्रशासनिक सेवाओं में हुआ था। वे इतिहास और अर्थशास्‍त्र से स्‍नातकोत्‍तर थे। एक समय उन्‍हें राष्‍ट्रपति के उम्‍मीदवार के तौर पर भी देखा जा रहा था। 2007 में ऐसी उम्‍मीद थी कि वे राष्‍ट्रपति बन सकते हैं। 1996 से लेकर 1998 तक वे गोवा के भी राज्‍यपाल रहे थे। जो उनके पास अतिरिक्‍त कार्यभार था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+