अन्ना के आंदोलन में कूदे बच्चे, निकाली रैली

इसी कड़ी में जनलोकपाल बिल प्रस्तुत करने के गांधीवादी अन्ना हजारे द्वारा शुरू किए गए आंदोलन में हिसार जिले के न केवल बुजुर्ग व युवा वर्ग बल्कि बच्चों ने भी कमान संभाल ली है। आज अभिभावकों के साथ-साथ बच्चों ने भी शहर के मुख्य बाजारों व विभिन्न कालोनियों में जाकर जनलोकपाल बिल के प्रति जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और हजारे के सत्याग्रह आंदोलन में भाग लेने का आह्वान किया। लोगों ने समर्थन जुटानें के लिये शहर में मार्च किया।
हाथों में तिंरगा लिये व अन्ना की तस्वीर वाली टी-शर्ट पहनकर निकले बच्चों ने आंदोलन में जुडऩे का आह्वान किया। यह रैली शहर के कई प्रमुख हिस्सों से होकर निकली। हिसार के साथ सिरसा, फतेहाबाद, जींद, भिवानी, अंबाला व रोहतक सहित हरियाणा के कई जिलों से अन्ना के आंदोलन को भरपूर समर्थन मिल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications