दिल्‍ली: महिला ने स्‍नेचरों को सड़क पर पटका

Delhi: Woman grab miscreants
नई दिल्ली। गाजियाबाद के संजय गीता चौक के पास कुंडल लूटकर भाग रहे गैंगस्टर और उसके साथी लुटेरे को महिला ने सड़क पर पटक दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, उन्होंने स्नेचर्स की जमकर धुनाई की और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। स्नेचर्स से लूटा गया कुंडल और मोटरसाइकिल बरामद की गई है। स्नेचर्स अपने साथ जेवर तोलने के लिए पॉकेट स्केल भी अपने साथ रखते थे। घूकना मोड़ सुभाष नगर में रहने वाले दयाशंकर वर्मा की पत्नी सुदामा देवी रिक्शे पर अपनी भाभी रिंकी देवी के साथ संतोष अस्पताल से अपने घर जा रही थीं।

रास्ते में संजय गीता चौक के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने उनके कान के कुंडल खींच लिए। इसी दौरान सुदामा देवी ने एक लुटेरे का हाथ पकड़कर उसे सड़क पर पटक दिया। बाइक चला रहा लुटेरा और बाइक भी सड़क पर गिर गई। महिला की दिलेरी देख लोगों का हौसला बढ़ा। काफी तादाद में लोग जमा हो गए और उन्होंने दोनों स्नेचर्स को पकड़कर लात-घूंसों से जमकर पीटा। बाद में उन्हें सिहानी गेट पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए लुटेरे विकास उर्फ रिंकू और मनोज उर्फ मुकेश हैं। ये दोनों सिकेड़ा, निवाड़ी के रहने वाले हैं।

इन्होंने 26 जुलाई को नंदग्राम में सावित्री देवी का कुंडल लूटा था, जबकि चेन मौके पर ही गिर गई थी। इस वारदात में लूटा गया कुंडल बरामद कर लिया गया है। रिंकू के खिलाफ निवाड़ी, मोदीनगर और सिहानी गेट में सात मुकदमे दर्ज हैं। यह निवाड़ी थाने का गैंगस्टर है। मुकेश पर सिहानी गेट थाने से चार मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए स्नेचर्स अपने साथ चेन और कुंडल आदि तोलने का यंत्र (पॉकेट स्केल) भी अपने साथ रखते थे, ताकि चेन बेचते वक्त कोई खरीददार उन्हें मूर्ख न बना सके। पुलिस ने स्नेचर्स के पास से तोलने का यह यंत्र भी बरामद किया है।

महिला और जनता की दिलेरी पर पुलिस अपनी पीठ थपथपा रही है। इंस्पेक्टर सिहानी गेट का कहना है कि पुलिस सूचना के पांच मिनट के भीतर ही घटनास्थल पर पहुंच गई। स्नेचर्स के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। स्नेचर्स लूटी गई चेन और कुंडल आदि मेरठ के एक ज्वेलर को बेचते थे। पुलिस ज्वेलर की तलाश में छापेमारी कर रही है। एक ज्वेलर को पकड़ा गया है, जिससे मेरठ के देहली गेट थाने में पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+