ठेले से साइकिल टकराने पर छात्र को मार डाला

Delhi: Vendor killed student
नईदिल्ली। द्वारका साउथ में ठेले से साइकिल टकरा जाने से ठेले चालक ने साइकिल सवार छात्र की जमकर पिटाई कर दी। उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इस बाबत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार राजू (26) पालम के राजनगर में रहता है। वह पान की दुकान चलाता था। उसके साथ उसका छोटा भाई सूरज रहता था। वह 12वीं का छात्र था। वह साइकिल से टूशन पढ़ने जा रहा था। तभी पड़ोसी ने बताया कि एक ठेलेवाला उसके भाई की पिटाई कर रहा है। जब वह पहुंचा तो सुरेंद्र (19) सूरज की पिटाई कर रहा था। सुरेंद्र ने सूरज के सिर को रोड पर पटक दिया। इससे वह बेहोश हो गया। राजू ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने सूरज को डीडीयू अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि सुरेंद्र ड्रग एडिक्ट है। उसने बताया कि वह सब्जी बेचने के लिए जा रहा था। इसी दौरान सूरज का साइकिल उसके ठेले से टकरा गया। इससे उसे गुस्सा आ गया और उसने उसकी पिटाई कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+