बराक ओबामा ने अमेरिकी शिक्षा प्रणाली पर उठाई उंगली

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा इस समय काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। उनकी सबसे बड़ी चिंता रोजगार को लेकर है। अमेरिकी छात्रों को वो पहले भी हिदायत दे चुके हैं कि वे अपना ध्यान पढ़ाई पर लगाएं वरना एशियाई खासकर भारतीय उनकी नौकरियां हथिया लेंगे। अब बराक ओबामा ने अमेरिकी शिक्षा प्रणाली पर ही सवालिया निशान लगा दिए हैं। ओबामा का कहना है कि विश्व में बढ़ती कॉम्पटीशन को देखते हुए अमेरिकी शिक्षा प्रणाली में सुधार की जरूरत है। इसमें समय के साथ कई मूलभूत बदलाव लाने की जरूरत है।
वॉशिंग्टन में अपनी पार्टी डेमोक्रेटिक पार्टी के एक समारोह को संबोधित करते हुए बराक ओबामा ने कहा कि यह चिंता की बात है कि आने वाले समय में युवाओं को नौकरी हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि ग्लोबल जमाने के इस दौर में कई देशों की शिक्षा प्रणाली ने अमेरिका को पछाड़ दिया है। खासकर उन्होंने भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि आने वाले समय में अमेरिकी छात्रों को भारतीय छात्रों से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications