फरीदाबाद में हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं

No petrol without helmet in Faridabad
फरीदाबाद। पेट्रोल पंपों पर हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं का नियम लागू होने जा रहा है। सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने व हेलमेट न पहनने की प्रवृति को बदलने के लिये यह प्लानिंग फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने तैयार की है। पुलिस अधिकारी अगले सप्ताह पेट्रोल पंप मालिकों के साथ मीटिंग करेंगे और उन्हें आदेश देंगे कि बिना हेलमेट पहने टू व्हीलर चालकों को पेट्रोल नहीं दिया जाए।

इसके अलावा, सभी पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने वाले पेट्रोल पंप मालिकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उम्मीद है अगले हफ्ते से योजना लागू कर दी जाएगी। गौरतलब है कि इस साल जुलाई तक पुलिस ने जिले में बिना हेलमेट पहने करीब 50 हजार वीइकल्स और बिना सीट बेल्ट फोर व्हीलर चलाने व बैठने पर करीब 18 हजार 500 चालान काटे।

फरीदाबाद पेट्रोलियम डीलर्स असोसिएशन के महासचिव मनमोहन गुप्ता ने बताया कि जिले में 50 से अधिक पेट्रोल पंप हैं और एक पंप पर रोजाना करीब 800 से एक हजार टू व्हीलर चालक पेट्रोल भरवाते हैं। उन्होंने बताया कि पंप मालिक पुलिस का पूरा सहयोग करेंगे। पंप मालिक चाहते हैं कि पुलिस बाइक पर पीछे बैठने वाली सवारी के भी हेलमेट न पहनने पर कार्रवाई करे। आदेशों के आते ही बिना हेलमेट बाइक सवारों पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+