लक्‍जरी कारों को न मिले डीजल में छूट का लाभ: शरद यादव

Petrol Pump
लखनऊ। केवल 12 प्रतिशत डीजल किसान खर्च करता है जबकि 53 प्रतिशत मॉल व मोबाइल टावरों पर खर्च हो रहा है। राष्ट्ररीय जनतांत्रिक गठबन्धन के संयोजक शरद यादव ने ऐसे पूंजीपतियों को सब्सिडी लाभ न दिये जाने की मांग की है।

श्री यादव ने कहा कि केवल उन्होंने कहा कि किसानों और रेल के अलावा किसी को छूट का लाभ नहीं मिलना चाहिए। रेल पर नौ प्रतिशत डीजल खर्च होता है। उन्होंने कहा कि 53 प्रतिशत डीजल पूंजीपतियों के काम आता है और इस पर छूट समाप्त की जानी चाहिए। शरद यादव ने कहा कि महंगाई बढऩे में डीजल की बडी भूमिका होती है। महंगाई से जहां आम आदमी परेशान होता है वहीं रियल स्टेट और सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग से जुड़े पूंजीपतियों को ज्यादा फायदा होता है इसलिए पूंजीपति डीजल पर छूट हटाने का विरोध करेंगे।

जनता दल यूनाइटेड अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि कहा कि उत्तर प्रदेश में विपक्ष कमजोर है इसलिए वह यहां के भ्रष्टाचार के मामले सही ढंग से उठ नही पा रहा है। उन्होंने राजनीति में क्षेत्रीय पार्टियों के बढ़ते प्रभाव को राजनीति के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

यादव ने क्षेत्रीय पार्टियों की बजाय राष्‍ट्रीय पार्टियों को बढ़ावा दिये जाने की वकालत की। राष्ट्रमंडल खेलों में हुए भ्रष्टाचार के बारे में उन्होंने कहा कि भारत के महालेखाकार ने भी उजागर किया है। उन्‍होंने कहा कि महालेखाकार की रिपोर्ट के आधार पर यदि केन्द्र सरकार ने भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई नही की तो राजग इस पर विरोध जतायेगा।

यादव का कहना है कि राष्ट्रकुल खेलों की कोई जरुरत ही नही थी। उन्होंने पहले ही चेतावनी दे दी थी कि यदि यह खेल हुए तो इसमें प्याज की परतों की तरह घोटाले में घोटाला निकलेगा। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जीडीपी मुद्दे पर घेरते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अक्सर जीडीपी की चर्चा करते रहते हैं लेकिन उनकी जीडीपी से न तो बेरोजगारी घटी है न ही विकास हुआ है।

उन्होंने बेरोजगारी को भी भ्रष्टाचार का एक बड़ा कारण बताया। उन्होंने दावा किया कि मात्र छह साल के राजग के शासन में 61 लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया गया था। श्री यादव ने कहा कि सबसे बेहतर शासन बिहार में ही चल रहा है। बिहार में जितनी पारदॢशता से काम हो रहा है देश के शायद किसी राज्य में नही हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+