समय पर बिल चुकाओ 24 घण्टे बिजली पाओ

Electric Tower
चंडीगढ़। जिन क्षेत्रों के उपभोक्ता 85 प्रतिशत से अधिक बिजली बिलों की अदायगी करते हैं, उन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 24 घण्टे बिजली की आपूर्ति की जाएगी। यह बात प्रदेश के बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने यहां बिजली विभाग की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कही।

उन्होंने कहा कि आगामी समीक्षा बैठक 29 अगस्त को आयोजित की जाएगी। बिजली मंत्री ने बताया कि उन्होंने उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान ई मेल के माध्यम से किये जाने के लिये पहल की है। अब तक स्वयं उनके पास छ: शिकायतें प्राप्त हुई हैं और उनका समाधान किया गया है।

उन्होंने ई मेल के पते उपभोक्ता सुविधा केन्द्रों पर तथा बिजली बिल संग्रहण केन्द्रों के सूचना पट्टों पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिये ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इसका लाभ उठा सके।

इस अवसर पर हरियाणा बिजली उत्पादन निगम के प्रबन्ध निदेशक एवं चेयरमैन संजीव कौशल, हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की प्रबन्ध निदेशक ज्योति अरोड़ा, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक अरूण कुमार तथा दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशक मोहम्मद शायन उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+