फाइनेंस कंपनी में नौकरी के नाम पर सैकड़ों को ठगा

कंपनी के रीजनल मैनेजर लीगल नगेंद्र कुमार दुबे ने सीओ द्वितीय डॉ. प्रवीण रंजन सिंह से मिलकर फर्जीवाड़े की जानकारी दी। दुबे के मुताबिक
अरुण कुमार नामक शख्स ने कंपनी का वेब पेज बनाकर महिंद्रा फाइनेंस ग्रुप में नौकरी दिलाने के लिए ई-मेल जारी की। पहली बार में ही 50 लोगों को मेल जारी की, जिसमें कंपनी में 27 हजार से डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह का पैकेज बताया गया।
आवेदन करने वालों से 96 सौ रुपये रिफंडेबल मांगे गए। रुपये आईडीबीआई बैंक के खाता संख्या-0066104000122313 में जमा कराने को कहा गया। दुबे के मुताबिक मुंबई में आशीष जाधव ने मेल मिलने पर जब कंपनी में परिचित से बात की तो भेद खुला। बैंक खाते का पता किया तो आरडीसी गाजियाबाद में रिकॉर्ड जुटाया। वहां पटेलनगर स्थित बी-515ए, वाल्मीकि कुंज पता दर्ज था। वहां जांच की तो अरुण कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार नाम से कोई शख्स नहीं मिला।
छह माह पुराने बैंक खाते का स्टेटमेंट निकलवाने पर पता चला कि खाते में 96 सौ रुपये का भुगतान लोगों मुंबई, लखनऊ, कोच्चि, आगरा, मेरठ, दिल्ली आदि स्थानों शहरों की शाखाओं से था। खाता धारक ने बैंक के एटीएम से कई बार धन निकासी की। यूपी मैनेजर अनिल शर्मा के मुताबिक बड़ी संख्या में लोग ठगी का शिकार हुए हैं।
कंपनी के मुंबई मुख्यालय से लेकर गाजियाबाद शाखा में अब तक 300से अधिक लोग साक्षात्कार 28 अगस्त होने की जानकारी कर चुके हैं, जब उन्हें फर्जीवाडे़ की बात बताई गई, तो उनके होश उड़ गए। इस मामले की कंपनी स्तर से पड़ताल जारी है। फर्जीवाड़े के कागजात बैंक से जुटा लिए हैं। सीओ डॉ. प्रवीण रंजन सिंह के मुताबिक इस मामले का केस साइबर अपराध के तहत दर्ज होगा। उन्होंने कहा ठगी के शिकार लोगों की संख्या बढ़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications