मार्क्स के बदले इज्जत की मांग करने वाला डीयू प्रोफेसर गिरफ्तार
दिल्ली।
दिल्ली में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है जिसने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को कलंकित कर दिया। दिल्ली विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने प्रोफेसर पर आरोप लगाया है कि प्रोफेसर ने उसे परीक्षा में पास कराने के नाम पर उसके साथ छेड़खानी की। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। id="toptextpromo">प्राप्त
जानकारी के अनुसार दिल्ली विश्वविद्यालय की पढ़ने वाली फाइन आर्ट की एक छात्रा ने अपने प्रोफेसर 51 वर्षीय सवा सावरकर पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उसे परीक्षा में पास कराने के लिये उसका शोषण करना चाहा। छात्रा ने पुलिस को बताया कि पूर्व में भी सावरकर ने उसके साथ छेड़खानी की थी। पुलिस ने बताया कि लड़की की शिकायत पर सावरकर को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>पुलिस
से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा परीक्षा में फेल हो गई थी और काफी पेरशान थी। प्रोफेसर अचानक उसके पास आया और उसे पास कराने की बात कहते हुए इधर उधर छूने लगा। पुलिस ने बताया कि छात्रा का कहना है कि प्रोफेसर उससे माफी मांग ले और मामला खत्म कर दिया जाये। पुलिस ने बताया कि प्रोफेसर को फिलहाल जमानत पर छोड़ दिया गया है।











Click it and Unblock the Notifications