पतवाड़ी किसानों व नोएडा एक्सटेंशन के बीच समझौता

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पतवाड़ी गांव के किसानों और नोएडा एक्सटेंशन को आपसी बातचीत के तहत 1454 एकड़ जमीन पर कोई बीच का रास्ता निकालने के लिए 17 अगस्त तक का समय दिया था। इस समय सीमा से लगभग 1 हफ्ता पहले ही दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया। इस समझौते के तहत नोएडा एक्सटेंशन अब किसानों को 850रुपए/वर्गमीटर की जगह 1400रुपए /वर्गमीटर देगी। इसके अलावा किसानों की जमीनों पर विकसित किए गए फ्लैटों में से 8 फीसदी फ्लैट यहां के किसानों को दिए जाएंगे।
इस समझौते में आरक्षण पर भी मुहर लगाई गई है। नोएडा एक्सटेंशन इस प्रोजक्ट में बनने वाले स्कूलों में भी पतवाड़ी गांव के किसानों को 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। इसके अलावा इस प्रोजक्ट के लिए जमीन देने के बाद जो किसान भूमिहीन हो गए हैं उन्हें 40 मीटर का टुकड़ा प्रोजक्ट में दिया जाएगा। इसके अलावा किसानों को और भी कई तरह के फायदे पहुंचाए जाएंगे।
समझज्ञैते के बाद अब पतवाड़ी गांव के किसान इलाहाबाद हाईकोर्ट में दायर अपनी याचिका वापस ले लेंगे। उम्मीद है कि यह याचिका सोमवार को वापस हो जाएगी। पतवाड़ी गांव के किसानों के समझौते के लिए तैयार हो जाने के बाद अब उम्मीद है कि बाकी गांवों के किसान भी नोएडा एक्सटेंशन के साथ समझौता करने के लिए राजी हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications