हरियाणा के करनाल में फिर पकड़ा सेक्स रैकेट

पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 13 एक्सटेंशन की एक कोठी में लड़कियों को दिल्ली से लाकर आगे सप्लाई किया जाना है। पुलिस ने नकली ग्राहक बनाकर उसे कोठी में भेजा। नकली ग्राहक का इशारा पाकर पुलिस ने कोठी में रेड कर दी और वहां से दो युवतियों, एक युवक व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया।
युवक इस कोठी में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। उसने दिल्ली से दो लड़कियों को आगे सप्लाई करने के लिए बुलाया था। डीएसपी सुरेंद्र पाल भी मौके पर पहुंचे। डीएसपी सुरेंद्र पाल ने बताया कि इस तरह के रैकेट को पकडऩे के लिए अभियान चल रहा है। ऐसे ठिकानों को ट्रेस किया जा रहा है। इसके लिए पुलिस की विशेष टीम लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications