हिन्दी में बोले राज ठाकरे- गुजरात सरकार सबसे अच्छी

राज ठाकरे ने मोदी की की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए कहा कि जब टाटा का नैनो कारखाना यहां शिफ्ट हुआ था तो भी काफी खुशी हुई थी। खुद टाटा ने गुजरात सरकार के विकास कार्यो की तारीफ की थी। तब लगा कि वहां खुद जाकर देखना चाहिए। इसलिए गुजरात आने का निर्णय लिया।
ठाकरे ने कहा कि जिस रफ्तार से मोदी राज्य का विकास कर रहे हैं, उस रफ्तार से किसी भी राज्य का विकास नहीं हो रहा। यह सराहनीय है और पूरे देश को इसकी प्रशंसा करनी चाहिये। ठाकरे ने कहा कि देश में किसी भी राज्य की सरकार इतनी सक्षम नहीं जितनी की गुजरात सरकार।
जब मीडिया ने उनसे मनसे और भाजपा की करीबियों के बारे में पूछा तो उन्होंने साफ कहा कि उनका यह दौरा किसी राजनीति उद्देश्य का भाग नहीं। अंत में उन्होंने गुजरात की तुलना महाराष्ट्र से की और कहा कि महाराष्ट्र भले ही उद्योग और आधारभूत ढांचा के विकास में गुजरात से आगे हैं, लेकिन महाराष्ट्र में पानी, बिजली, सड़क और भ्रष्टाचार जैसी कई बड़ी समस्याएं हैं।












Click it and Unblock the Notifications