हरियाणा के बहादुरगढ़ में दिन दहाड़े चार युवकों को गोली से उड़ाया

Four youths shot dead in Bahadurgarh of Haryana
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ से 18 किलोमीटर दूर दुल्हेड़ा गांव में चार युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिस कार में चारों सवार थे, उसमें पुलिस का एक सब इंस्पेक्टर भी मौजूद था। वे सभी झज्जर कोर्ट से लौट रहे थे। हमलावरों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और गोलियां बरसानी शुरू कर दी। मारे गए युवकों में तीन मांडौठी गांव और एक पेलपा गांव का रहने वाला था।

हमलावरों की संख्या दस से ज्यादा बताई जा रही है, जोकि मांडौठी गांव के ही हैं। बताया जा रहा है कि इस हत्याकांड की वजह 19 साल पहले सन 1992 के पंचायती चुनाव के दौरान पनपी पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मांडौठी गांव का सुनील अपने रिश्तेदार संदीप व साथी सतपाल और पेलपा गांव के रहने वाले सोनू के साथ झज्जर कोर्ट से वापस कार से बहादुरगढ़ आ रहा था, उनके साथ एक एसआई सतवीर दहिया भी था। वह अपने वकील से कानूनी सलाह मशविरा लेने वहां गया था।

दुल्हेड़ा गांव के प्रवेश मार्ग पर एक कार ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद टक्कर मारने वाली दो कारों से दस से ज्यादा हमलावर नीचे उतरे और चारों तरफ से गोलियों की बौछार कर दी। कुछ राउंड गोलियां चलाने के बाद हमलावरों ने गाड़ी में पुलिस की वर्दी में बैठे है एसआई सतवीर दहिया वहां से भाग जाने को कहा। इसके बाद हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी और चारों को मौत के घाट उतार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+