लखनऊ में मॉर्निंग वॉक पर निकले दो सर्राफा व्यापारियों की हत्या

Two businessmen shot dead in Lucknow
लखनऊ। राजधानी से सटे गोसाईंगंज इलाके में बुधवार सवेरे बाइक सवार बदमाशों में दो सर्राफा व्यापारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। सर्राफा व्यापारियों की हत्या के बाद गुस्साए व्यापारियों ने रोड जामकर प्रदर्शन किया तथा परिवहन विभाग की एक बस को आग लगा दी। जबकि कई अन्य को क्षतिग्रस्त कर दिया। गोसाईगंज में सुबह की सैर को निकले दो सर्राफा व्यापारी राजेश कुमार व रमेश कुमार को गोली मार दी गयी।

दोनों सगे भाई थे गोली लगने से दोनों की मौत हो गयी। बाइक सवार बदमाश गोली मारकर फरार हो गए। सुबह का समय होने के कारण कोई भी उन्हें देख नहीं सका। लहू लुहान अवस्था में सड़क पर पड़े दोनों भाइयों को शव देखकर इलाके में सनसनी फैल गयी। कुछ ही देर में मौके पर व्यापारियों की भीड़ एकत्र हो गयी। घटना की सूचना पुलिस को मिली और पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा हत्यारों की छानबीन शुरू की गयी। घटना से गुस्साएं व्यापारियों ने फैजाबाद रोड जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे बाजी की। सवेरे का समय होने के कारण मौके पर पुलिस बल नहीं पहुंच सका और न ही जिला प्रशासन का कोई अधिकारी ही। व्यापारियों ने परिवहन विभाग के कई वाहनों को क्षतिग्रस्त करा दिया जबकि एक बस का आग लगा दी। काफी देर तक चले इस हंगामे के बाद पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर आए और मामला शांत कराने का प्रयास किया। व्यापारी पुलिस की बातों को सुनने को तैयार नहीं थी। काननू व्यवस्था को लेकर उंगली उठा रहे व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को जमकर लताड़ा आखिरकार आला अधिकारियों के आश्वासन तथा पुलिस बल के दबाव के बाद मामला शांत हुआ तथा शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+