देहरादून : बालकृष्णन पहुंचे सीबीआई दफ्तर, पूछ-ताछ जारी
देहरादून। अभी खबर आ रही है कि बहुप्रतिक्षित आचार्य बालकृष्णन अब से थोड़ी देर पहले देहरादून के सीबीआई दफ्तर पहुंच चुके हैं। वो आज नैनीताल हाईकोर्ट के आदेशानुसार सीबीआई दफ्तर में पेश हुए हैं। टीवी चैनलों की मानें तो सीबीआई उनसे पांच दिन तक लगातार पूछ-ताछ करेगी। जिसके लिए उन्हें सुबह-शाम सीबीआई के ऑफिस में पहुंचना होगा।
इस पहले बालकृष्णन ने पूछ-ताछ के बारे में कहा था कि वो पूरी तरह से तैयार हैं, वो सीबीआई के हर सवालों का जवाब देगें। ये ही नहीं बाबा रामदेव ने भी कहा है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि बालकृष्णन सीबीआई के हर प्रश्न का बखूबी जवाब देगें।
हालांकि 4 अगस्त को बालकृष्णन का जन्मदिन हैं, जिसके लिए वो सीबीआई से प्रार्थना करेगें कि हो सकता है उन्हें उस दिन के लिए वो छुट्टी दे देगें। क्योंकि वो उस दिन य़ज्ञ करना चाहते हैं। खबर ये भी आ रही है कि बालकृष्णन से सीबीआई से दस अफसर पूछ-ताछ कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बाबा रामदेव के सहयोगी बालकृष्णन पर सीबीआई ने फर्जीवाड़े का आरोप लगाया है। सीबीआई ने बालकृष्ण से उनके पासपोर्ट की कॉपी भी मंगाई है। सीबीआई का कहना है कि बालकृष्णन ने फर्जी दस्तावेज जमाकरके पासपोर्ट बनवाया है। वो भारत के नहीं बल्कि नेपाल के निवासी हैं।













Click it and Unblock the Notifications