लाशों पर राजनीति की रोटी सेकने गये विधायक को पत्थर मारकर भगाया

उन्हें रास्ते में किसी ने नहीं रोका। अलबत्ता, जैसे ही वह दिवंगत के घर के पास पहुंचे तो उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू हो गई। दिवंगत के परिजनों ने पीडीपी नेताओं को देखते ही अपने घर का दरवाजा भी बंद कर दिया। पीडीपी नेता वहीं पर कुछ देर खड़े रहे और परिजनों से बात करने का प्रयास किया। अंदर से आए लोगों ने उन्हें भला-बुरा कहते हुए वहां से चले जाने की ताकीद करते हुए कहा कि वह अपने मृतक बच्चे के नाम पर सियासत नहीं चाहते।
इसके बाद पीडीपी नेता वापस अपने वाहनों में बैठ श्रीनगर लौटने लगे। क्रांकशवल कॉलोनी के बाहरी छोर पर पहुंचते ही स्थानीय युवकों ने नारेबाजी करते हुए पथराव शुरू कर दिया। लोगों ने पीडीपी नेताओं को घेर लिया। स्थिती बिगड़ते देख पीडीपी नेताओं के अंगरक्षकों ने हवा में गोली चलाई और भीड़ को खदेडा। पीडीपी नेता तो बच गए, लेकिन लोगों के गुस्से का शिकार वहां कवरेज के लिए गए मीडियाकर्मी हो गए।
लोगों को मीडियाकर्मियों के पीडीपी नेताओं के वाहनों मे आने पर एतराज था। पीडीपी नेता अंसारी ने बताया कि लोगों में सरकार के खिलाफ गुस्सा है। वह हमें भी सरकार का हिस्सा मान रहे थे, इसलिए उन्होंने ऐसा व्यवहार किया। हमारे किसी भी अंगरक्षक ने गोली नहीं चलाई है।












Click it and Unblock the Notifications