माया को दोबारा सीएम बना पायेगा बंगला नंबर-13 ?

Is Bungalow number 13 lucky for Mayawati
लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती लखनऊ में 5 कालीदास मार्ग स्थित मुख्‍यमंत्री आवास को अचानक छोड़कर 13 माल एवेन्‍यू स्थित पूर्व मुख्‍समंत्री की हैसियत से मिले घर में शिफ्ट हो गईं हैं। मायावती की इस शिफ्टिंग को लेकर सियासी पारा बेहद गर्म है। राजनीतिक गलियारे में सुगबुगाहट तेज हो गई है क्‍योंकि विधानसभा चुनाव में अब चंद ही समय बाकी है। जानकारों का कहना है कि मायावती ने अपने इस बंगले की तरफ इस लिये रुख किया है क्‍योंकि चुनाव के मद्देनजर वह बड़ा फेरबदल करने वाली हैं। चर्चा तो इस बात की भी है कि माया ने जब भी इस बंगले से अपना माया जाल फैलाया है विपक्षी उस जाल में हमेशा फंसते आये हैं।

लकी है माया का माल एवेन्‍यू स्थित 13 नंबर बंगला

माल एवेन्‍यू स्थित 13 नंबर बंगला उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री का नया पता बन गया है। यह वह पता है जहां बैठकर मायावती ने पिछले विधानसभा चुनाव के लिये रणनीति तैयार की थी और सत्‍ताधारी सपा को जड़ से उखाड़ फेंक‍ा था। ऐसे में चुनाव पास आते ही मायावती को अपने लकी बंगले की याद आना चर्चा का विषय बन गया है। अगर अपने राजनीति के विश्‍वासनीय सूत्रों की मानें तो यहां रखे एक बड़ी सी कुर्सी पर बैठकर माया ने जब-जब बिगुल फूंका हैं विपक्ष को हमेशा परास्‍त हुए हैं। मालूम हो कि 1993 में 13 माल एवेन्यू बंगला आवंटित हुआ था। 2007 में इसे भव्य रूप दिया।

किला में तब्‍दील हुआ माल एवेन्‍यू, परिंदे को भी इजाजत नहीं

मायावती ने जैसे ही माल एवेन्‍यू जाने का फैसला लिया सुरक्षा के जिम्‍मेदार अधिकारियों ने इलाके को किले में तब्‍दील कर दिया। आपको बताते चलें कि वैसे भी माल एवेन्‍यू हमेशा से सुरक्षा के घेरे में रहता है क्‍योंकि यह वह इलाका है जहां मिनटों के अंतराल पर वीआईपी मूवमेंट होता रहता ह‍ै। 13 नबंर बंगले की निगरानी सैकडों सुरक्षा गार्ड तो करेंगे ही साथ ही साथ 14 सीसीटीवी कैमरे भी माया की निगहबानी करेंगें।

20 स्‍टाफों से लैस अत्‍याधुनिक कंट्रोल रूम है। बम निरोधक दस्ते सहित सुरक्षा सबंधी अतिआधुनिक उपकरण यहां भी लगे हैं। सुरक्षा के इस अभेद किले में एक्सरे स्कैनर, लिक्यूड स्कैनर, अंडर वेहिकल सर्च सिस्टम, रोड ब्लाकर, मैटल डिटेक्टर, पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाया गया है। इसके अलावा बुलेट प्रूफ मोर्चा और ऐंटी सबोटॉज टीम की तैनाती भी यहां है। आवास के चारों ओर 50 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। सूत्रों का कहना है कि सुरक्षा इस कदर की गई है कि माया परिसर में परिंदे को भी आने की इजाजत नहीं है।

माया के इस निणर्य पर कांग्रेस का शगूफा

मुख्यमंत्री मायावती के आवास को लेकर चर्चा तो हो रही है मगर इस निर्णय पर विपक्षी हमलावर हो गये हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष रीता बहुगुणा जोशी का कहना है कि मायावती फिजूल खर्ची है और उन्‍हें सड़क पर सोने वालों की फिक्र नहीं हैं। वहीं दूसरी तरफ सपा नेताओं का मानना है कि इसके पीछे विधानसभा समय से पहले भंग करने की मंशा भी हो सकती है। भाजपा अलबत्ता इस मामले पर अभी खामोश है।

क्‍या होगा काली दास मार्ग स्थित मुख्‍यमंत्री आवास का?

मायावती जब माल एवेन्‍यू पहुंची तो उनका परिवार भी वहां मौजूद था। इसी के बाद से चर्चा शुरू हुई कि सरकारी मुख्यमंत्री आवास 5 कालिदास मार्ग के स्थान पर 13 माल एवन्यू में रहने लगी हैं। पार्टीजनों के साथ मुलाकात और चुनावी तैयारियों की रूपरेखा यहीं तैयार करेंगी जबकि सरकारी कामकाज पांच कालीदास मार्ग के आवास पर निपटाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+