राहुल के करीबी जितेन्द्र शुक्ला ने दल बदला

Uttar Pradesh: Jitendra Shukla quit Congress, Joins BSP
लखनऊ। प्रदेश की राजनीति में उस वक्त नया फेरबदल देखने को मिला जब कांग्रेस के जितेन्द्र शुक्ला ने बसपा की सदस्यताग्रहण कर ली। जितेन्द्र शुक्ला के बारे में कहा जाता है कि वह कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी के करीबी लोगों में से एक हैं। श्री शुक्ला के बसपा में शामिल होने के बाद बसपा ने कांग्रेस का यह संकेत देने का प्रयास किया कि वह भी अन्य दलों की भांति पदाधिकारियों व सदस्यों को तोडऩे में सक्षम है।

श्री शुक्ला ने प्रदेश के नगर विकास मंत्री नकुल दुबे की मौजूदगी में बसपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री शुक्ला चाहे जिन शर्तो पर कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हुए हों लेकिन पार्टी बदलने के मौके को एक जश्न के तरह मनाए गए कार्यक्रम में बसपा के किसी भी बड़े नेता के शामिल न होने से यह तो साफ हो ही गया कि उनकी भी पार्टी में कोई खास अहमियत नहीं है।

जबकि कांग्रेस युवराज के करीबी कहे जाने वाले श्री शुक्ला की जो जगह कांग्रेस में थी वह बसपा में उन्हें कभी नहीं मिल पाएगी। कल तक कांग्रेस के कदम से कदम मिलाकर चलने वाले श्री शुक्ला ने दल बदलते ही बयान भी बदला और कहा कि गरीबों व दलितों की एकमात्र हिमायती पार्र्टी बसपा ही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+