विपक्ष का हंगामा, भ्रष्टाचार और महंगाई पर वोटिंग की मांग

विपक्ष की पार्टी बीजेपी ने संसद सत्र की शुरुआत से पहले ही यह संकेत दे दिए थे कि वे इस बार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को टारगेट करेंगे। संसद में ऐसा नजार देखने को भी मिला। बीजेपी ने राज्यसभा को चिट्ठी लिखकर कैग की रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री को सफाई पेश करने की अपील की। कैग की इस रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि पीएमओ ने सीडब्लूजी की ऑर्गनाइजिंग कमेटी के अध्यक्ष सुरेश कलमाणी को जरूरत से ज्यादा अधिकार दे दिए। पीएमओ ने कलमाणी को 2 हजार करोड़ रुपए खर्च करने का अधिकार दिया।
संसद के इस मानसून सत्र में 5 अहम बिल पास होने के लिए पेश किए गए हैं। सबसे अहम लोकपाल बिल भी इसी मानसून सत्र में पेश किया जाएगा। इसके अलावा भूमि अधिग्रहण बिल, महिला आरक्षण बिल, राष्ट्रीय खाद्य सुराक्षा बिल और गुड्स एंड टेक्स बिल के भी इसी सत्र में पास होने की उम्मीद है। अब ऐसे में अगर संसद की कार्रवाई ही नहीं चल पाएगी तो सरकार ये बिल कैसे पास करा पाएगी यह भी सरकार के लिए चुनौती भरा होगा।












Click it and Unblock the Notifications