घाघरा बांध टूटने की उच्चस्तरीय जांच हो: विपक्ष

विपक्ष का आरोप है कि घटिया निर्माण की वजह से बांध टूटा है। वहीं बांदा जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज की छत और एक पुल भी हाल ही में क्षतिग्रस्त हो गया था। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक का कहना है कि बांध का निर्माण पिछले साल ही हुआ था। आखिर इतनी जल्दी बांध कैसे टूट गया। इसकी जांच होनी चाहिए।
पाठक ने कहा कि इससे पहले बांदा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज की छत और एक पुल धराशायी हो चुका है। उन्होंने कहा कि इन घटनाओं से साफ है कि निर्माण के लिए सही मानक प्रयोग नहीं हो रहा है। घटिया सामग्री लगायी जा रही है। समाजवादी पार्टी ने भी बांध टूटने की निन्दा की है। सपा ने इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश के सिंचाई मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी क्षतिग्रस्त एल्गिन चरसरी बांध निरीक्षण करने के बाद क्षतिग्रस्त बांध के समानान्तर एक मजबूत रिंग बांध बनाये जाने के निर्देश दिये हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि पुराने बांध के समानान्तर ङ्क्षरग बांध को अपस्ट्रीम में ही निॢमत किया जाये जिससे बाढ़ के पानी को नियंत्रित किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications