एजूकेशन हब बन रहा है हरियाणा - हुड्डा

Haryana is emerging as Education Hub: Hooda
चण्डीगढ़। आईआईएम, केन्द्रीय विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, 4 नए मैडीकल कॉलेजों और राजीव गांधी एजुकेशन सिटी सहित कई और संस्थाएं खोलने की योजनाओं के साथ हरियाणा आज शिक्षा का हब बनता जा रहा है। प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा पर 171 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। वर्तमान में हरियाणा में 21 विश्चविद्यालय और उच्च शिक्षा के 1286 संस्थान हैं।

मुख्यमंत्री सोमवार को वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, फरीदाबाद के पहले दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व मुख्यातिथि राज्यपाल पहाडिय़ा और मुख्यमंत्री हुड्डा ने विश्वविद्यालय के परिसर में राशि 2.25 करोड़ रुपए की लागत राशि से बने कल्पना चावला कन्या छात्रावास और राशि 90 लाख रुपए की लागत से बने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस शैक्षणिक खण्ड का भी उद्घाटन किया।

विश्वविद्यालय के कुलपति मोहिन्दर कुमार ने विभिन्न विषयों में सफल छात्रों को बी.टैक और एम.टैक की डिग्रियां प्रदान कीं। अपना पहला दीक्षांत समारोह आयोजित करने के लिए वाईएमसीए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को बधाई देेते हुए हुड्डा ने कहा कि 1969 में इसकी शुरूआत एक डिप्लोमा संस्थान के रूप में शुरू हुई थी और आज यह देश के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में से एक बन चुका है।

समारोह में हरियाणा प्रदेश की प्रथम महिला (लेडी गवर्नर) शान्ति पहाडिय़ा, हरियाणा के तकनीकी शिक्षा एवं राजस्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह, श्रम, रोजगार, सूचना, जन सम्पर्क एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री पंडित शिवचरणलाल शर्मा, सांसद अवतार सिंह भडाना, मुख्य संसदीय सचिव शारदा राठौर, जलेब खां, विधायक आनन्द कौशिक, रघुवीर तेवतिया और पूर्व मंत्री, ए.सी. चौधरी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बी.आर. ओझा के अलावा गुरू जम्बेश्वर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एम.एल. रंगा, चौ0 देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति डा. के.सी. भारद्वाज, कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डा. डी.डी.एस. सन्धू, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की कुलपति डा. पंकज मित्तल, दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय मूरथल के रजिस्ट्रार आर.के. अरोड़ा, वाईएमसीए विश्वविद्यालय के डीन एवं रजिस्ट्रार ए.के. शर्मा, जिला परिषद की अध्यक्षा योगिता भाटी, पूनम सिंगला, नगर निगम महापौर अशोक अरोड़ा, वरिष्ठ उपमहापौर मुकेश शर्मा, उपमहापौर राजेन्द्र भामला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ललित नागर, पूर्व विधायक उदयभान व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+