भाजपा का हरियाणा सरकार पर हमला, जमीन मामले में लपेटा

मालूम हो कि कर्नाटक में जमीन घोटालों के आरोपों ये घिरी येदियुरप्पा को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद भाजपा को कांग्रेस नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री हुड्डा पर अंगुली उठाने का मौका मिल गया है। भाजपा ने फौरन जमीन आवंटन रद्द करने की मांग की है। भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि करोड़ों की जमीन पर सिर्फ एक ही परिवार का हक हो गया है जो राजीव गांधी के नाम पर थी।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस को जबाब देना होगा क्योंकि उन लोगों ने येदियुरप्पा को लेकर जमीन मामले में बहुत हंगामा मचाया था। उन्होंने हुड्डा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह राजीव गांधी चेरिटेबल ट्रस्ट पर काफी मेहरबान हो गये हुई और ट्रस्ट की अधिकृत जमीन वापस कर दी जिसका केस अदालत में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications