किसान बंद करेंगे चंडीगढ़ की दूध-सब्जियां

भाकियू के प्रधान बलबीर सिंह राजेवाल और हरियाणा के प्रधान सेवा सिंह आर्य ने कहा कि प्रदर्शन करने का हर संगठन और व्यक्ति का बुनियादी हक है और क्या हमें अपनी राजधानी में ही यह प्रदर्शन करने का हक नहीं है। हमारे पास दूध और सब्जियां हैं जो हम इस शहर को नहीं भेजेंगे।
राजेवाल ने कहा कि ये विरोध सांकेतिक है लेकिन यदि रोष प्रदर्शन के हक को बहाल नहीं किया गया तो किसान बड़ा कदम भी उठा सकते हैं, इसका फैसला 15 अगस्त को किया जाएगा। राजेवाल ने यह भी बताया कि सभी दूध आपूर्ति करने वाले उत्पादकों और सब्जी पैदा करने वालों से संपर्क किया जा रहा है। इसके अलावा मंगलवार को शिमाला में फ्रूट एंड वेजिटेबल ग्रोअर्स एसोसिएशन के साथ बैठक है ताकि उन्हें भी इन दिनों में यहां सब्जियां भेजने से रोका जा सके।












Click it and Unblock the Notifications