बयान नहीं बदला तो मार डाला

Delhi: Cop held Man for murdering a woman
दिल्ली। प्रसाद नगर में एक परिवार ने दूसरे परिवार के घर हमला बोलदिया। मारपीट में महिला की मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई जख्मी हो गए। पुलिस ने नाबालिग और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जब हमला हुआ, उस समय पूरा परिवार टीवी देख रहा था। घायल मीना को आरएलएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

हमला करने वाला परिवार दूसरे परिवार पर बयान बदलने के लिए हमला किया है। पीड़ित परिवार ने उस परिवार पर दो मामले दर्ज करवाए हुए है और मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही है। बिट्टू खालसा नगर में रहता है। 30 जुलाई की रात उसने पुलिस को बयान दिया कि उसके पड़ोस में रहने वाले मोहनलाल (59) से पुरानी दुश्मनी है। मोहनलाल तीन बेटों के साथ उसके घर पर हमला किया। वे लोग पहले से दर्ज मामले में बयान बदलने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर उन लोगों ने मारपीट की।

जिसमें उसकी बहन 35 वर्षीय मीना की मौत हो गई। जबकि, उसके भाई बलविंदर गंभीर रुप से घायल है , उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि बिट्टू के परिवार की ओर से चोट पहुंचाने और छेड़खानी करने के दो मामले मोहनलाल के परिवार पर दर्ज कराए गए हैं। 30 जुलाई को कोर्ट में सुनवाई थी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि बयान बदलने से मना करने पर उनलोगों ने रात में उनके घर पर हमला किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+