अन्ना के अनशन की जगह तय नहीं

बैठक के बाद सिविल सोसाइटी के सदस्य अरविंद केजरीवाल ने बताया कि हम दिल्ली पुलिस को चिट्ठी लिखेंगे जिसमें अनशन की जगह के लिए जंतर-मंतर सहित 4 अन्य विकल्प सुझाएंगे। ये चार विकल्प राजघाट, बोट क्लब, रामलीला मैदान और शहीद पार्क हैं। केजरीवाल ने बताया कि बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है कि अनशन ऐसी जगह पर होना चाहिए जहां लोग आसानी से पहुंच सकें। इसके अलावा यह अनशन के लिए पहले से तय जंतर-मंतर के लगभग 3 किलोमीटर के रेडियस में होना चाहिए।
अनशन की जगह तय करने के लिए 22 सदस्यों की कोर कमेटी की बैठक बुलाई गई। इन सदस्यों में देश के अलग-अलग हिस्सों से से अपने क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों को शामिल किया गया। इसमें प्रमुख रूप से सिविल सोसाइटी के सदस्यों अन्ना हजारे, अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी, संतोष हेगड़े, स्वामी अग्निवेश, प्रशांत भूषण और शांति भूषण शामिल थे। मेधा पाटकर कोर कमेटी में शामिल नहीं थीं लेकिन वे इस बैठक में वे मुख्य अतिथि बनकर गई थीं।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर अन्ना हजारे को अनशन न देने के लिए एक चिट्ठी भी लिखी गई थी। जिसमें यह साफ तौर पर लिखा गया था कि अन्ना हजारे ने अनिश्चितकालीन अनशन की घोषणा की है। जिसकी पुलिस इजाजत नहीं दे सकती है। इस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस को जो चिट्ठी दी गई थी उसमें 1 महीने के अनशन के बारे में लिखा गया था। अब देखना यह है कि क्या दिल्ली पुलिस की फैसले के खिलाफ जाकर अन्ना टीम जंतर-मंतर पर ही अनशन कर गिरफ्तारियां देती है या फिर पुलिस के सुझाए विकल्पों के तौर पर अपने अनशन की जगह बदल देगी।












Click it and Unblock the Notifications