रमजान बाद शुरू होगा सपा का चुनाव प्रचार

मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव निर्धारित समय से पहले होने की संभावना जताते हुए कहा कि रमजान के बाद अभियान शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सपा अगस्त से शुरू हो रहे रमजान के बाद सित बर से संघर्ष करेगी। इसके तहत धरना-प्रदर्शन व सभाएं आयोजित की जायेंगी। इन्हीं संघर्षों के माध्यम से विधानसभा चुनाव की तैयारी भी की जायेंगी। पार्टी की कोर कमेटी की यहां हुई बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि सपा अब आर-पार की लड़ाई होगी।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी नेता विधानसभा की सभी 403 सीटों पर जनसभाएं करेंगे। पार्टी ने 403 में से 350 सीटों पर अपने प्रत्याशी पहले ही घोषित कर दिये हैं1 शेष उ मीदवारों की घोषणा अगले महीने हो जायेगी। कोर कमेटी की हुई बैठक में फरवरी में चुनाव की संभावना व्यक्त करते हुए कहा गया कि विधानसभा चुनाव के साथ ही 2014 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव की भी तैयारी शुरू कर देनी है।
बैठक में पार्टी नेताओं ने कांग्रेस पर मुस्लिमों के उत्पीडऩ का आरोप लगाते हुए कहा सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के मुताबिक मुसलमानों को तत्काल सुविधाएं मुहैया करायी जानी चाहिए। इस अवसर पर श्री आजम खां ने कहा कि कांग्रेस पहले की तरह मुसलमानों को बरगलाकर उनका वोट लेना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का डर दिखाकर कांग्रेस मुसलमानों का वोट हासिल करती रही है।












Click it and Unblock the Notifications