स्पीक एशिया के सीईओ गुप्ता का गुप्त वीडियो जारी
नई दिल्ली। लगातार आरोपों को झेल रही ऑन लाइन सर्वे कंपनी स्पीक एशिया के सीईओ मोनज गुप्ता के फरार होने की खबर आ रही थी जिसके कारण निवेशकों में हडकंप मच गया था। इसी बीच मनोज गुप्ता ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपना वीडियो लोड करके अपने बारे में सफाई दी है और कहा है कि वो कहीं नहीं भागे हैं।
वो अपने कारोबार के सिलसिले में अपने बिजनेस दौरे पर हैं इसलिए वो बहुत जल्द मुंबई लौटेगें। उन्होंने कहा कि उनके बारे में गलत अफवाह फैलायी जा रही है। उनके निवेशक परेशान ना हो उनका पैसा कहीं नहीं गया है। सबको सबकुछ मिलेगा। चिंता करने की बात नहीं है।
हालाकि मनोज गुप्ता ने अपने वीडियो में ये बिल्कुल नहीं बताया कि वो कहां पर है और उनके साथियों का क्या हो रहा है? लेकिन उन्होंने कुछ मीडिया तंत्र को बुरी तरह लताडा़ और कहा कि मैं अपने निवेशकों से कहता हूं कि वो कुछ चैनलों पर दिखायी जा रही खबरों पर भरोसा ना करें।













Click it and Unblock the Notifications