खाप के साथ आरक्षण का भी विरोध

जाट नेता हवा सिंह सांगवान ने कहा कि खाप व आरक्षण फिल्म को लेकर प्रदेश भर में खापों ने विरोध किया है। हांसी, उकलाना में भी खाप पंचायतों ने फैसला लिया था कि अगर खाप फिल्म रिलीज हुई तो उसका विरोध किया जाएगा। सिनेमा घरों के मालिक भी खाप को लेकर कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। कई खाप नेताओं का कहना है कि वह पहले खाप फिल्म देखेंगे उसके बाद इस पर कोई फैसला लेंगे।
सनसिटी मॉल के अकाउंट मैनेजर मनोज का कहना है कि वे मॉल में खाप फिल्म नहीं दिखा रहे हैं। सिरसा के ओएचएम सिने गार्डन में भी ऐसा ही हाल है। प्रदेश भर में खाप का विरोध हो रहा है। शुक्रवार को पुलिस भी यह देखने आई थी कि मॉल में खाप फिल्म तो नहीं दिखाई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications